THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA INDIA AGAINST ITS OWN INDIGENOUS PEOPLES

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Monday, March 5, 2012

मुलायम सिंह होंगे अगले मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव

मुलायम सिंह होंगे अगले मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव

Monday, 05 March 2012 13:02

लखनऊ, पांच मार्च (एजेंसी) अखिलेश ने कहा 'हमने बहुत मेहनत की है और हमें सरकार बनाने के लिये बहुमत मिलने की उम्मीद है।'' उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा के चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले आज समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दल को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा ''निर्वाचित विधायक ही तय करेंगे कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मेरा मानना है कि नेताजी :मुलायम सिंह यादव: सबकी पसंद हैं और वह ही मुख्यमंत्री होंगे।''

चुनाव के बाद किसी दल से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगा और उनकी पार्टी को बहुमत मिलेगा।
सपा के बजाय बसपा को समर्थन देने के लिये कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा के बयान के बारे में उन्होंने कहा कि वे वर्मा के विचार हैं और इस बारे में उनकी पार्टी ही कुछ तय करेगी।

 

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...