THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA INDIA AGAINST ITS OWN INDIGENOUS PEOPLES

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Sunday, March 25, 2012

अन्ना का जंतर मंतर पर उपवास

अन्ना का जंतर मंतर पर उपवास

Sunday, 25 March 2012 15:34

नयी दिल्ली, 25 मार्च :भाषा: भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने वालों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देने वाली सरकार को गूंगी और बहरी करार देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज दिल्ली में जंतर मंतर पर फिर से उपवास शुरू कर दिया।  अन्ना का यह उपवास एक दिन का है। तीन महीने पहले मुम्बई में उनका विरोध प्रदर्शन सफल नहीं रहा था। 
अन्ना पहले की तरह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन शुरू करने से पहले राजघाट गए। इसके बाद करीब 11 बजे जंतर मंतर पहुंचे जहां हाथों में तिरंगा लिये हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों ने 'भारत माता की जय और बंदे मातरम' के उद्घोष के बीच उनका स्वागत किया। 
उनका उपवास दिवंगत आईपीएस अधिकारी नरेन््रद कुमार को न्याय देने और भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने वालों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग के लिए है। 
इस अवसर पर जंतर मंतर पर मध्यप्रदेश में माफिया के हाथों कथित तौर पर मारे गए आईपीएस अधिकारी नरेन््रद कुमार के परिवार के लोग और भ्रष्टाचार का भंड़ाफोड़ करते हुए अपना बलिदान देने वाले 12 और लोगों के परिवार के सदस्य आए हैं। 

अपना उपवास शुरू करने से पहले अन्ना ने कहा कि वह 'गूंगी और बहरी' सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे जो भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने वालों को निशाना बनाये जाने पर आंखे मूंदे हुए हैं। 
उपवास शुरू करने से पहने अन्ना ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए काफी लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 
उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से कई मामलों के तीन वर्ष गुजर जाने के बावजूद सरकार ने जांच नहीं करायी। 
अन्ना ने कहा, '' उनकी :भ्रष्टाचार का भंड़ाफोड़ करने वालों: माता, बच्चें, पिता, पत्नी न्याय के लिए कराह रहे हैं लेकिन सरकार गंूगी और बहरी हो गई है। उसे लोगों की कराह सुनाई नहीं दे रही है।''

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...