THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA INDIA AGAINST ITS OWN INDIGENOUS PEOPLES

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Monday, March 5, 2012

भूमि घोटालाः येदियुरप्पा, परिजनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Monday, 05 March 2012 18:30

बेंगलूर, पांच मार्च (एजेंसी) अदालत ने भूमि घोटाला मामले में बी एस येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आज गैर जमानती वारंट जारी किया। 
लोकायुक्त विशेष अदालत के न्यायाधीश एन के सुधीन्द्र राव ने येदियुरप्पा, उनके दो पुÞÞÞत्रों बी वाई राघवेन्द्र, बी वाई विजयेन्द्र, दामाद सोहन कुमार और पूर्व आवास मंत्री कृष्णैया शेट्टी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। इन सभी लोगों को 24 मार्च को आवश्यक रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया।

अदालत ने गैर जमानती वारंट इसलिए जारी किये क्योंकि वे सुनवाई के लिए पिछले तीन बार से पेश नहीं हुए। सुनवाई पिछले माह ही शुरू होनी थी। 
गौरतलब है कि वकील सिराजिन बाशा द्वारा दो मामलों में येदियुरप्पा को तलब किया गया था। बाद में अपनी गिरफ्तारी की आशंका से बचने के लिए येदियुरप्पा ने पिछले साल अक्तूबर में अदालत में समर्पण कर दिया।
बहरहाल, मामले के अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...