THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA INDIA AGAINST ITS OWN INDIGENOUS PEOPLES

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Friday, April 6, 2012

भाजपा के विज्ञापन में मोदी बने भगवान कृष्ण

भाजपा के विज्ञापन में मोदी बने भगवान कृष्ण

Friday, 06 April 2012 18:16

राजकोट, छह अप्रैल (एजेंसी) गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आज एक स्थानीय अखबार में प्रकाशित भाजपा के इश्तहार में भगवान कृष्ण के स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है।


भाजपा के अमरेली जिला इकाई के अध्यक्ष भरत कामदार ने विज्ञापन दिया है, जिस पर विवाद उठना निश्चित माना जा रहा है।
विज्ञापन में गुजरात भाजपा के अध्यक्ष आरसी फलदू को अर्जुन के तौर पर और पार्टी नेताओं विजय रूपानी, पुरषोत्तम रूपाला तथा आईके जडेजा को अन्य पांडवों के तौर पर प्रदर्शित किया गया है।
भाजपा की किसान यात्रा के प्रचार के तहत विज्ञापन प्रकाशित किया गया है और इसे एक क्षेत्रीय अखबार के सौराष्ट्र संस्करण में आज देखा गया।

मोदी आज शाम यहां यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे जिसका नेतृत्व फलदू करेंगे।
फलदू ने कल मीडियाकर्मियों से कहा था कि यात्रा का उद्देश्य सौराष्ट्र क्षेत्र के किसानों के बीच कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और मात्रा में इजाफा करने के तरीके अपनाने के बारे में जागरुकता लाना है।
उन्होंने कहा कि यात्रा में संप्रग सरकार की किसान विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...