THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA INDIA AGAINST ITS OWN INDIGENOUS PEOPLES

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Friday, June 8, 2012

संजय जोशी ने तोड़ा बीजेपी से नाता, इस्तीफा मंजूर

संजय जोशी ने तोड़ा बीजेपी से नाता, इस्तीफा मंजूर

Friday, 08 June 2012 14:45

नई दिल्ली: आठ जून (एजेंसी) संजय जोशी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर करने के बाद नरेन्द्र मोदी उन्हें पार्टी से निकलवाने में भी आज सफल हो गए। 
एक पखवाड़े पहले मोदी की मांग के आगे झुकते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्यता से जोशी का इस्तीफा लेने के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज पार्टी से भी उनका इस्तीफा मंजूर किए जाने की घोषणा की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और पार्टी के पूर्व महासचिव ने ''भाजपा से उन्हें मुक्त किए जाने का आग्रह'' किया था और गडकरी ने उनके इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है।
जोशी को पार्टी से बाहर निकाले जाने को मोदी की बड़ी जीत माना जा रहा है।
मोदी के दबाव में जोशी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाए जाने को लेकर संघ और भाजपा दोनोें में विभाजन पहले ही सार्वजनिक हो चुका है।
इसके बाद से संघ और भाजपा के मुखपत्रों में मोदी के खिलाफ और हिमायत दोनों में लेख छप रहे हैं।

भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश और संघ के मुखपत्र पांचजन्य में जहां मोदी के रवैये की आलोचना की गई वहीं संघ के अंग्रेजी वाले मुखपत्र आर्गेनाइजÞर में मोदी का पक्ष लिया गया।
मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय तथा अहमदाबाद में मोदी की आलोचना और जोशी के समर्थन वाले पोस्टर निकले।
सूत्रों ने बताया कि जोशी अब भाजपा की जिम्मेदारियां छोड़ कर संघ के लिए काम करेंगे। इस्तीफा देने से पहले तक जोशी भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों का काम देख रहे थे।

वैसे जोशी, नितिन गडकरी के काफी करीबी माने जाते हैं और गडकरी न सिर्फ उन्हें दोबारा पार्टी में ले आए, बल्कि अहम ज़िम्मेदारियां भी दी थीं, लेकिन गडकरी का यह फैसला मोदी को मंजूर नहीं था। इस्तीफा देने से पहले संजय जोशी ने साफ किया कि वह नहीं चाहते की उनकी वजह से पार्टी में किसी तरह की दरार पैदा हो।

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...