THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA INDIA AGAINST ITS OWN INDIGENOUS PEOPLES

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Saturday, February 16, 2013

टाटा मोटर्स में बड़ी संख्या में ठेका कर्मचारियों को हटाया गया

टाटा मोटर्स में बड़ी संख्या में ठेका कर्मचारियों को हटाया गया

Saturday, 16 February 2013 16:23

जमशेदपुर (भाषा)। वाहन कंपनी टाटा मोटर्स में बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। कंपनी में कुल 5,000 अस्थायी कर्मचारी हैं जिसमें से अनुमानित 75 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है।
टेल्को वर्कर्स यूनियन :टीडब्ल्यूयू: के महासचिव चंद्रभान सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की सेवाओं की समाप्ति केवल एक नियमित प्रक्रिया रही है जो उत्पादन पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि करीब 75 प्रतिशत अस्थायी कर्मचारियों को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था। केवल उन्हीं विभागों से कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं जहां लक्ष्य हासिल किए जा चुके हैं।

संपर्क किए जाने पर टाटा मोटर्स के कारपोरेट संचार प्रमुख देबासीस रे ने मुंबई से बताया, '' हम मांग के हिसाब से कर्मचारियों को रखते हैं और काम पूरा होने पर उन्हें दूसरा काम तलाशने को कहते हैं। इसमें कोई असामान्य बात नहीं है।''

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...