THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA INDIA AGAINST ITS OWN INDIGENOUS PEOPLES

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Monday, February 20, 2012

राहुल के रोड शो को प्रशासन ने माना आचार संहिता का उल्लंघन, दर्ज हो सकता है मामला

राहुल के रोड शो को प्रशासन ने माना आचार संहिता का उल्लंघन, दर्ज हो सकता है मामला

Monday, 20 February 2012 18:42

कानपुर, 20 फरवरी (एजेंसी) राहुल गांधी का कानपुर में आज आयोजित रोड शो विवादों में फंस गया। प्रशासन रोड शो को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मान रहा है । 
कानपुर के जिलाधिकारी हरिओम ने बताया कि राहुल गांधी के रोड शो के लिये जिला प्रशासन ने सुबह दस बजे से 12 बजे तक समय निर्धारित किया था और शहर में 20 किलोमीटर मार्ग पर इसे निकालने की इजाजत दी थी । उन्होंने कहा कि आज महाशिवरात्रि का त्योहार है और शहर में कई जगह से शिव यात्रा निकलती है । 
हरिओम ने कहा कि रोड शो में पूरी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन किया गया और सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ रोड शो शाम करीब साढ़े तीन बजे समाप्त हुआ और इसमें निर्धारित मार्ग से अधिक सीमा तय की गई इसलिये रोड शो के आयोजकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा । 
जिला प्रशासन ने अभी यह तय नहीं किया है कि आचार संहिता उल्लंघन मामले में राहुल गांधी को शामिल किया जाएगा या नहीं । 
उधर, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है और पार्टी ने जिला प्रशासन के इस रूख के बारे में चुनाव आयोग को सूचित कर दिया है ।
इस बीच केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने संवाददाता सम्मेलन में जिला प्रशासन को चुनौती दते हुए कहा कि यदि उसमें हिम्मत है तो वह उनके खिलाफ मामला दर्ज करे क्योंकि रोड शो का आयोजन उन्होंने किया था ।
जिलाधिकारी हरिओम ने बताया कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आते हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए अथवा नहीं, इस पर प्रशासनिक अधिकारी विचार...विमर्श कर रहे हैं । 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को रोड शो के आयोजकों ने जो रूट दिया था वह करीब 38 किलोमीटर का था जिस पर प्रशासन ने कल रात को ही आयोजकों को सूूचित कर दिया था कि केवल दो घंटे के रोड शो और 20 किलोमीटर के मार्ग की ही अनुमति दी गयी है लेकिन आयोजक नहीं माने । 
रोड शो के दौरान कैंट इलाके में कुछ मुस्लिम संगठनों के युवकों ने राहुल के काफिले को काले झंडे भी दिखाए । 
राहुल के रोड शो में उनके साथ चल रही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुुणा जोशी ने पत्रकारों से कहा कि इस रोड शो से किसी भी तरह की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है । उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार की शह पर राहुल गांधी का रोड शो रोकना चाहता था इसलिये वह अड़ंगेबाजी लगा रहा था । 
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को रोड शो का मार्ग काफी समय पहले दे दिया गया था । जिला प्रशासन ने आयोजकों को बताया कि जो मार्ग दिया गया है उस पर रोड शो की इजाजत नहीं दी जा सकती है तथा निर्धारित समय को भी घटा दिया गया था इसलिए उनकी बात मानने का कोई सवाल ही नहीं था । 
कानपुर के सांसद और केन््रदीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने रोड शो किया था और इसकी जानकारी हमने काफी समय पहले जिला प्रशासन को दे दी थी । 
गौरतलब है कि आज सुबह करीब साढ़े दस बजे सर्किट हाउस से कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ जो अहिरवां होता हुआ शहर की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों से गुजरा ।

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...