THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA INDIA AGAINST ITS OWN INDIGENOUS PEOPLES

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Monday, May 14, 2012

मृणाल सेन 90 साल की उम्र में भी हैं सक्रिय

Monday, 14 May 2012 13:12

कोलकाता, 14 मई (एजेंसी) आज अपनी 90 वीं वर्षगांठ मना रहे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्म बनाने का जज्Þबा कायम है । 
सत्यजीत रे और रित्विक घटक के साथ ही दुनिया की नजरों में भारतीय सिनेमा की छवि बदलने वाले सेन ने कहा कि हर रोज मैं एक नयी फिल्म बनाने के बारे में सोचता हूं । देखते हैं कब मैं उस पर काम करता हूं। 
अभिनेत्री नंदिता दास अभिनीत उनकी अंतिम फिल्म 'आमार भुवन' :यह, मेरी जमीन: वर्ष 2002 में प्रदर्शित हुयी थी। 

यहां पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मैंने उसके बाद कोई फिल्म नही बनायी लेकिन   मैंने यह कभी नहीं सोचा कि मैं सेवानिवृत हो गया हूं। 
उनकी फिल्मों में प्रत्यक्ष राजनीतिक टिप्पणियों के अलावा सामाजिक विश्लेषण और मनोवैज्ञानिक घटनाक्रमों की प्रधानता रही है । वाम झुकाव वाले निर्देशक भारत में वैकल्पिक सिनेमा आंदोलन के अग्रणी के रूप में जाने जाते हैं और अक्सर उनकी तुलना उनके समकालीन सत्यजीत रे के साथ की जाती है।


No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...